ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar Teacher News: मुजफ्फरपुर के ‘दारूबाज’ हेडमास्टर पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही ACS सिद्धार्थ ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar Teacher News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शराबी हेडमास्टर का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन ले लिया है। वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है।

Bihar Teacher News
शराबी हेडमास्टर सस्पेंड
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Teacher News: मुजफ्फरपुर में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। औराई प्रखंड के विशनपुर जगदीश राजकीय प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर जयकिशुन बैठा बुधवार को शराब पीकर नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए थे। फर्स्ट बिहार ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया था। मामला संज्ञान में आते ही शिक्षा विभाग ने शराबी हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है।


दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए हैं लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आम लोगों की कौन कहे सरकारी कर्मी भी इसमें कहीं पीछे नहीं हैं। मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर शराब पीकर स्कूल पहुंच गया और जब उससे पूछताछ की गई तो कहने लगा कि वह छुट्टी पर है और पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गया था।


जानकारी के मुताबिक, औराई प्रखंड के विशनपुर जगदीश राजकीय प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर जयकिशुन बैठा बुधवार को शराब पीकर नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए थे। जब लोगों ने उन्हें शराब के नशे में पकड़ा तो खुद के छुट्टी पर होने की बात कहने लगे थे। मामला बढ़ता देश हेडमास्टर साहब वहां से फरार हो गए थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा था हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता।


वायरल वीडियो में हेडमास्टर ने खुद स्वीकार किया है कि वह रोज नहीं पीता बल्कि कभी कभार पी लेता है। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर हर दिन शराब पीकर स्कूल पहुंचता है और छात्र-छात्राओं को परेशान करता है। ग्रामीणों ने ऐसे शिक्षक के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की थी। मामला जैसे ही शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया, विभाग ने नशेड़ी हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता