ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : सड़क दुर्घटना में इंटर का चार छात्र घायल,दो की हालत गंभीर

MUZZFARPUR : बिहार में सड़क हादसों में रोकथाम को लेकर सरकार सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाती रहती है। लेकिन, इसके बाबजुद राज्य में कहीं न कहीं से सड़क हादसे से जुडी हुई खबर निकल कर सामने आत

बिहार : सड़क दुर्घटना में इंटर का चार छात्र घायल,दो की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZZFARPUR : बिहार में सड़क हादसों में रोकथाम को लेकर सरकार सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाती रहती है। लेकिन, इसके बाबजुद राज्य में कहीं न कहीं से सड़क हादसे से जुडी हुई खबर निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर से निकल कर सामने आ रहा है।  जहां, एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने  इंटर की परीक्षा देने जा रहे चार स्टूडेंट को रौंद दिया है। जिसमें दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में सबहा चौक के पास इंटर का परीक्षा देने जा रहे 4 छात्र सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए। यह लोग दो बाइक पर सवार थे, तभी तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने पीछे से धक्का मार दिया। इससे ये लोग सड़क किनारे गिर पड़े और पिकअप वैन का ड्राइवर इन लोगों को रौंद डाला। वही, घायल स्टूडेंट का इलाज सकरा के एक अस्पताल में कराया जा रहा है। जिसमें दो छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, यह मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा चौक स्थित काली मंदिर के पास की है। जहां एक पिकअप और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई है। जिसमें इंटर के परीक्षा देने जा रहे 4 छात्र बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा घायल चारों छात्र को सकरा के रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  वहीं स्थानीय लोगों ने पिकअप और पिकअप चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना में घायल चारों छात्रों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा निवासी इंद्रजीत कुमार ,विक्की कुमार ,प्रकाश कुमार और मोहम्मद राजा उल्लाह के रूप में हुई है।


आपको बताते चलें कि, मुजफ्फरपुर जिले में हाईवे और प्रमुख सड़कों पर सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर कैमरा और हाई स्पीड मीटर लगाया गया। लेकिन, इसके बाबजूद हाई स्पीड गाड़ी चलाने वालों लोगों में इन कैमरे का डर बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है। जिसका खामियाजा सड़क दुर्घटना के रूप में हमेशा नजर आ ही जाता है।