ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : पोखर में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, घोंघा चुनने के दौरान हुआ हादसा

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पोखर में डूबने से दो लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पारू थानाक्षेत्र के भिखनपुरा की है। दोनों बच्चियां बकरी चराने के लिए चौर में

बिहार : पोखर में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, घोंघा चुनने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पोखर में डूबने से दो लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पारू थानाक्षेत्र के भिखनपुरा की है। दोनों बच्चियां बकरी चराने के लिए चौर में गई थी। इसी दौरान दोनों घोंघा चुनने लगी और गहरे पानी में डूबकर दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दोनों बच्चियों की पहचान भिखनपुरा निवासी धीरेन्द्र सहनी की 8 वर्षीय बेटी सोनम कुमारी और मुकेश सहनी की 9 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर सोनम और ज्योति बकरी चराने के लिए घर से निकली थीं। बकरी चराने के दौरान दोनों पानी में घोंघा चुनने लगीं। पैर फिसलने से दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं।


इस बात की जानकारी मिलते ही बच्चियों के परिजन और ग्रामीण पोखर की तरफ भागे। जबतक बच्चियों को पोखर से बाहर निकाला गया तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता