ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बिहार: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा था युवक, पिटाई के बाद साले ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया ग्लास

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक दामाद को अपने ससुराल जाना काफी भारी पड़ गया। पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक की ससुराल के लोगों ने पहले तो जमकर पिटाई की और जब इतने से मन

बिहार: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा था युवक, पिटाई के बाद साले ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया ग्लास
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक दामाद को अपने ससुराल जाना काफी भारी पड़ गया। पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक की ससुराल के लोगों ने पहले तो जमकर पिटाई की और जब इतने से मन नहीं भरा तो बेहोश युवक के प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया। बेहोश होने के कारण युवक को उसके साथ की गई बर्बरता की जानकारी नहीं लगी। लगातार पेट दर्द होने के बाद जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो यह मामला सामने आया। एक्स-रे के बाद पता चला की उसके पेट में ग्लास फंसा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक पवन कुमार साहेबगंज के रामपुर असली गांव का रहने वाला है। करीब 15 दिन पहले पवन पत्नी को विदा कराने के लिए अपने ससुराल गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पवन के साले और अन्य लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और जब पवन बेहोश हो गया तो उसके प्राइवेट पार्ट में पूरा का पूरी ग्लास डाल दिया। इसके बाद पवन वापस अपने गांव लौट आया। इस घटना के बाद पवन के प्राइवेट पार्ट में लगातार दर्द हो रहा था।


मामूली बात समझकर पवन गांव के डॉक्टर से इलाज करा रहा था। जब इंजेक्शन लगता था तो दर्द खत्म हो जाता था और जैसे ही इंजेक्शन का असर खत्म होता था फिर से दर्द शुरू हो जाता था। जिसके बाद वह एसकेएमसीएच पहुंचा और वहां इलाज शुरू कराया। डॉक्टर की सलाह पर जब पवन ने एक्स-रे कराया तो पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में ग्लास फंसा हुआ है। यह बात सुनकर पवन और उसके परिजनों के होश उड़ गए। शुक्रवार सुबह पवन की हालत बिगड़ने पर उसे एसकेएमसीएच से पटना रेफर कर दिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता