ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, SDRF की टीम शव की तलाश में जुटी

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से आ रही है जहां तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है। घटना तुर्की ओपी के मधौल की है। जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, SDRF की टीम शव की तलाश में जुटी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से आ रही है जहां तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है। घटना तुर्की ओपी के मधौल की है। जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुट गयी है। 


मुजफ्फरपुर के मधौल रेलवे लाइन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब गहरी खाई में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों बच्चे घास काटने के लिए घर से निकले थे। तभी अचानव वे रेलवे लाइन के पास पानी भरे गड्ढे में जा गिरे जिससे तीनों की मौत हो गयी।


 स्थानीय लोग भी तीन लोगों के डूबने की बात कह रहे हैं। तीनों बच्चों की उम्र दस से पन्द्रह साल बतायी जा रही है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर शव की तलाश में जुटी है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। अंधेरा होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम को शव की तलाश में परेशानी आ रही है। हालांकि ग्रामीण भी बच्चों की खोजबीन में जुटे हैं।    



टैग्स