ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: बेकाबू पुलिस वैन ने छात्राओं को रौंदा, एक की मौत

Bihar News: मुजफ्फरपुर में डायल 112 पुलिस वैन ने दो छात्राओं को रौंदा, किरण कुमारी की मौत, नेहजबी गंभीर। ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, पुलिस जांच शुरू।

Bihar News
आक्रोशित ग्रामीण
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र में गुरूवार को डायल 112 की तेज रफ्तार पुलिस वैन ने स्कूल से लौट रही दो छात्राओं को रौंद दिया। हादसे में 13 वर्षीय किरण कुमारी की मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा नेहजबी कुमारी गंभीर रूप से घायल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और पुलिस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


जजुआर थाना क्षेत्र के मध्य पंचायत में हाईस्कूल के पास डायल 112 की पुलिस वैन ने दो छात्राओं किरण कुमारी (13, पिता ऋषि कुमार चौधरी) और नेहजबी कुमारी (पिता मोहम्मद असगर) को टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं स्कूल से लौटते समय एक नाश्ते की दुकान पर समोसा खरीदने के लिए रुकी थीं। तेज रफ्तार वैन ने दुकान को तोड़ते हुए दोनों को रौंद दिया और एक मकान को क्षतिग्रस्त कर खेत में जा गिरी।


स्थानीय लोगों ने दोनों छात्राओं को तुरंत SKMCH, मुजफ्फरपुर पहुंचाया, जहां किरण कुमारी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। नेहजबी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और पुलिस चालक के साथ हाथापाई तक की। पंचायत मुखिया सुमन नाथ ठाकुर भी धरने पर बैठ गए और ग्रामीणों ने इंसाफ की मांग की।


सूचना मिलते ही ग्रामीण SP विद्या सागर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। SP ने बताया कि डायल 112 की वैन किसी आपराधिक घटना की सूचना पर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। चालक की लापरवाही के कारण वैन सड़क से हटकर दुकान और मकान से टकराई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 


रिपोर्ट: मनोज कुमार