ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: कौआ सिंह ने आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिया आवेदन, पिता का नाम तोता तो मां है मैना देवी

MUZAFFARPUR: बिहार सरकार ने आम लोगों को किसी भी तरह के सरकारी प्रमाण पत्र बनाने के लिए आरटीपीएस (लोक सेवाओं का अधिकार) कानून बना रखा है. इसके तहत आय, जाति, निवास, चरित्र प्रमा

Bihar News: कौआ सिंह ने आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिया आवेदन, पिता का नाम तोता तो मां है मैना देवी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार सरकार ने आम लोगों को किसी भी तरह के सरकारी प्रमाण पत्र बनाने के लिए आरटीपीएस (लोक सेवाओं का अधिकार) कानून बना रखा है. इसके तहत आय, जाति, निवास, चरित्र प्रमाण पत्र जैसे कई सरकारी कागज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की गयी है. लेकिन ऑन लाइन आवेदन की इस प्रक्रिया में ऐसे वाकये भी सामने आ रहे हैं जिससे सरकारी कर्मचारी और अधिकारी हैरान रह जा रहे हैं. मुजफ्फरपुर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा सरकारी महकमे में जोर-शोर से हो रही है. 


ये मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड का है, जिससे सभी हैरान-परेशान हैं. दरअसल प्रखंड कार्यालय में आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए एक विचित्र ऑनलाइन आवेदन किया गया है. मुशहरी के आरटीपीएस (अंचल) कार्यालय में अजीबोगरीब वाकया सामने आया जब आरटीपीएस कर्मियों के समक्ष कौआ सिंह नाम से ऑनलाइन आवेदन पर आया. कौआ सिंह ने आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन दिया है. 


तोता-मैना के बेटे कौआ को सर्टिफिकेट चाहिये

कौआ सिंह ने जो ऑनलाइन आवेदन भरा है, उसमें पिता का नाम तोता सिंह और माता का नाम मैनी सिंह लिखा है. उसने खुद का जेंडर पुरुष बताया है. ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक को अपनी तस्वीर भी लगानी होती है. कौआ सिंह ने अपने आवेदन में एक कौआ की तस्वीर भी डाली है. उसने अपना पता में मुजफ्फरपुर शहर का पुरानी बाजार, प्रधान डाक घर और थाना मुशहरी लिखा है. इस अजीबोगरीब आवेदन के बाद आरटीपीएस कार्यालय के कर्मचारी-अधिकारी हैरान रह गये. 



टैग्स