ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR NEWS : दबंगों का तांडव, दो दिन की मजदूरी मांगने गए मजदूर के मूंह पर थूका; फिर किया गंदा काम

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ददर्नाक खबर निकल कर सामने आई है। जहां दबंगों ने मजदूरी मांगने पर एक दलित की पिटाई की मुंह पर थूका और शरीर पर पेशाब किया। यह घटना बोचहां

BIHAR NEWS : दबंगों का तांडव, दो दिन की मजदूरी मांगने गए मजदूर के मूंह पर थूका; फिर किया गंदा काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ददर्नाक खबर निकल कर सामने आई है। जहां दबंगों ने मजदूरी मांगने पर एक दलित की पिटाई की मुंह पर थूका और शरीर पर पेशाब किया। यह घटना बोचहां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अब पीड़ित ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया। इसके बाद  पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने मजदूरी मांगने पर दलित की पिटाई कर दी। यही नहीं उसके मुंह पर थूक दिया और पटककर उसके शरीर पर पेशाब की। अब पीड़ित ने रमेश पटेल, अरुण पटेल व गौरव पटेल को आरोपित करते हुए थाने में आवेदन दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर तीन लोगों पर प्राथमिकी की गई है। अब सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि आरोपितों ने हाल में ही पाल्ट्री फार्म बनाया है। इसमें उसने कई दिनों तक काम किया। दो दिन की उसकी मजदूरी रोक ली गई। ऐसे में दुर्गा पूजा होने की वजह से मजदूरी मांगने गया तो रमेश पटेल, अरुण पटेल व गौरव पटेल ने मारपीट की। दलित शब्द का प्रयोग करते हुए पिटाई के साथ सभी ने उसके मुंह पर थूक दिया। आरोपित गौरव पटेल ने उसके शरीर पर पेशाब की।


इधर, आरोपितों ने केस करने या थाने पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह कई दिनों तक घर से नहीं निकला। मारपीट करते हुए किसी ने घटना का वीडियो बना लिया था। घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद किसी तरह थाने पहुंचकर शिकायत की। उसके बाद अब पुलिस इस मामले में एक्शन में नजर आई है। इस घटना को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है।