ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

Bihar News : बस ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, पहले यात्रियों को बचाया फिर स्टीयरिंग पर तोड़ दिया दम

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां किशनगंज से पटना जा रही एक यात्री बस के चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इससे ड्राइवर की मौत ड्राइविंग

Bihar News : बस ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, पहले यात्रियों को बचाया फिर स्टीयरिंग पर तोड़ दिया दम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां किशनगंज से पटना जा रही एक यात्री बस के चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इससे ड्राइवर की मौत ड्राइविंग सीट पर ही हो गई। दम तोड़ने से पहले चालक ने दर्द के बीच भी पहले बस और यात्रियों को बचाया और फिर स्टीयरिंग पर ही दम तोड़ दिया। 


वहीं, मृतक चालक की पहचान पटना जिले के मीठापुर थाना के मीठापुर निवासी मुन्ना नेपाली (60) के रूप में हुई। सफर के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे ने बस में बैठे सभी यात्रियों को भी झकझोर कर रख दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 


जानकारी के अनुसार, उक्त बस किशनगंज से चलकर अपने रफ्तार से मुजफ्फरपुर व हाजीपुर के रास्ते पटना के लिए जा रही थी। इसी बीच कुढ़नी थाना क्षेत्र में बलिया ओवर ब्रिज पर चढ़ते ही चालक को बेचैनी होने लगी। बेचैनी और सीने में दर्द के कारण चालक बस पर से अपना संतुलन खोने लगे। बस जाकर सामने डिवाइडर से टकराती लेकिन इससे पहले अपने जान की परवाह नहीं किए बगैर चालक ने बस को सड़क के किनारे खड़ा किया। बस खड़ी करने के साथ ही स्टेयरिंग सीट पर उसकी मौत हो गई। यह देख यात्रियों में कोहराम मच गया। बस पर सवार तीस से चालीस यात्री बस से बाहर निकले और राहत की सांस ली। 


उधर, यात्रियों ने अपने साथ मौत से लड़ते हुए बस को सुरक्षित खड़ा करने के लिए चालक की सराहना की। सभी यात्री चालक की अचानक मौत पर दुख जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की. छानबीन में उपचालक और यात्रियों के मुताबिक चालक के मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक चालक की पहचान मुन्ना नेपाली के रूप में हुई है। वहीं इस घटना से दुखी यात्री अफसोस जताते हुए दूसरी बस से अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल पड़े।