ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Smart Meter : बकाया बिल के कारण बंद 1.79 लाख मीटर फिर होंगे चालू, मात्र इतने रुपये का रिचार्ज और बन जाएगा काम

Bihar Smart Meter : बिजली विभाग के इस कदम के बाद अब प्रदेश के लाखों घर रौशन होंगे, आने वाली भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत.

Bihar Smart Meter
प्रतीकात्मक
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Smart Meter : उत्तर बिहार के 1.79 लाख घरों में बिजली कटने की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। बकाया बिल के कारण बंद पड़े स्मार्ट मीटर को अब महज 100 रुपये के रिचार्ज से चालू किया जाएगा। हालांकि, बकाया राशि माफ नहीं होगी और हर रिचार्ज से धीरे-धीरे कटती रहेगी। इस नए नियम से गर्मी शुरू होने से पहले बिजली विभाग ने लोगों को बड़ी सौगात दी है।  


पहले बकाया बिल 300 दिनों में काटा जाता था, लेकिन अब नई नीति में रोजाना खपत का 25% हिस्सा बकाया के रूप में जोड़ा जाएगा। समय सीमा का बंधन हटने से उपभोक्ताओं को बकाया चुकाने में आसानी होगी। मुजफ्फरपुर सर्किल के विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश की पहल पर ऊर्जा मंत्रालय ने यह फैसला लिया। पंकज ने बताया, "मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के 2.17 लाख उपभोक्ताओं की बिजली कटी थी। अब 1.79 लाख घरों में रोशनी लौटेगी।"  


100 रुपये का रिचार्ज: बंद मीटर को चालू करने के लिए 100 रुपये का वर्चुअल क्रेडिट दिया जाएगा।

बकाया कटौती: पिछले तीन महीनों की औसत खपत का 25% हर माह बकाया से काटा जाएगा। इससे दैनिक कटौती की राशि कम होगी।

लाभ: बिजली कटने की चिंता खत्म होगी और भुगतान प्रबंधन आसान होगा।


इन जिलों में राहत

मुजफ्फरपुर: पूर्वी (24,386), पश्चिमी (30,538), अर्बन-1 (1,912), अर्बन-2 (7,781) - कुल 64,617 घर।   

पुपरी, शिवहर, सीतामढ़ी: पुपरी (14,974), शिवहर (7,250), सीतामढ़ी (19,142) - कुल 41,366 घर।   

चंपारण: बगहा (20,163), बेतिया (31,768), चकिया (26,455), मोतिहारी (16,460), रक्सौल (15,850) - कुल 1,10,696 घर।


बताते चलें कि बिजली विभाग SMS और कॉल सेंटर के जरिए प्रभावित उपभोक्ताओं को सूचित करेगा। पंकज राजेश ने कहा, "लोग जल्द से जल्द रिचार्ज करें ताकि बिजली आपूर्ति निर्बाध रहे। नई कटौती प्रक्रिया से बोझ कम होगा।"


वहीं इस फैसले के बाद सर्टिफिकेट केस और मीटर उखाड़ने की नौबत नहीं आएगी। बिजली चोरी के पुराने मुकदमों पर इसका असर नहीं होगा, लेकिन उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिलेगी। यह कदम न सिर्फ उपभोक्ताओं, बल्कि बिजली विभाग के लिए भी मददगार है। एम-एस सिक्योर लिमिटेड, जो इन जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने की एजेंसी है, अब बकाया वसूली को आसान बना सकेगी। यह योजना बिहार में स्मार्ट मीटर सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।