ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार : मुजफ्फरपुर में पवित्र रिश्ता हुआ तार-तार, चचेरे भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया ये शर्मनाक काम

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घटना बरुराज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है। यहां एक युवक ने 12

बिहार : मुजफ्फरपुर में पवित्र रिश्ता हुआ तार-तार, चचेरे भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया ये शर्मनाक काम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घटना बरुराज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है। यहां एक युवक ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी शख्स कोई और नहीं बल्कि पीड़ित लड़की का चचेरा भाई बताया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहनेवाला आरोपी चचेरा भाई बच्ची को बहला फुसलाकर घर की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। काफी समय बीत जाने के बाद जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद बच्ची के परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इसी दौरान किसी ने बताया कि आरोपी अमन बच्ची को छत पर ले गया है।


आनन-फानन में परिजन छत पर पहुंचे तो देखा की बच्ची बुरी हालत में छत पर पड़ी हुई है। परिजनों ने बच्ची को नीचे लाया और उससे पूछताछ की। जिसके बाद पीड़ित बच्ची ने परिजनों को बताया कि आरोपी अमन उसे छत पर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया। बच्ची ने बताया कि उसने भागने की कोशिश की तो आरोपी अमन ने उसके साथ मारपीट की और गलत काम करने के बाद भाग गया।


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को धर दबोचा। देर शाम बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस की मानें तो बच्ची के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।


पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी लड़का पड़ोस की रहने वाला है और रिश्ते में बच्ची का चचेरा भाई लगता है। वह अक्सर घर पर आता था लेकिन, उन्हें क्या पता था कि उसकी गलत नजर उनकी बेटी पर है।  इधर, वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।