ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। तेज रफ्तार दो बाइक की जोरदार टक्कर में यह ह

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। तेज रफ्तार दो बाइक की जोरदार टक्कर में यह हादसा हुआ है। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र के पकहीघाट की है।


मृतकों की पहचान रामदेव मांझी, राहुल कुमार और सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता