ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में डॉक्टरों का अजब कारनामा: हर्निया का ऑपरेशेन कराने अस्पताल पहुंचे शख्स की कर दी नसबंदी, CS ने दिए जांच के आदेश

MUZAFFARPUR: बिहार का स्वास्थ्य महकमा अक्सर चर्चा में बना रहता है। कभी अस्पताल में संसाधनों की कमी तो कभी डॉक्टरों की लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। अब मुजफ्फरपुर में डॉक्टर

बिहार में डॉक्टरों का अजब कारनामा: हर्निया का ऑपरेशेन कराने अस्पताल पहुंचे शख्स की कर दी नसबंदी, CS ने दिए जांच के आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार का स्वास्थ्य महकमा अक्सर चर्चा में बना रहता है। कभी अस्पताल में संसाधनों की कमी तो कभी डॉक्टरों की लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। अब मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों ने अजब कारनामा कर दिया है। हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल पहुंचे शख्स की डॉक्टरों ने नसबंदी कर दी है। 


दरअसल, पूरा मामला औराई प्रखंड का बताया जा रहा है। सीतामढ़ी के महीसौठा थाना क्षेत्र के बोखरा गांव निवासी पच्चू सहनी ने तीन महीना पहले औराई के साक्षी अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद जब उनकी समस्या कम होने के बजाय और बढ़ गई तो उन्होंने जांच कराई। जांच में जो बात सामने आई उससे हर कोई हैरान रह गया।


जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि डॉक्टर ने हर्निया के बजाय उनकी नसबंदी कर दी है। पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ने पूरे मामले में जांच का आदेश दे दिए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जल्द ही टीम बनाकर फर्जी अस्पतालों और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता