ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में दर्दनाक हादसा: बस में खंभे से टकराई महिला, फर्श पर ही तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, मची अफरातफरी

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक महिला की बस में मौत हो गई. बताया जा रहा है महिला पीछे की सीट पर बैठी थी. आगे की सीट खाली होने पर वह आगे क

बिहार में दर्दनाक हादसा: बस में खंभे से टकराई महिला, फर्श पर ही तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, मची अफरातफरी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक महिला की बस में मौत हो गई. बताया जा रहा है महिला पीछे की सीट पर बैठी थी. आगे की सीट खाली होने पर वह आगे की ओर दौड़ी। लेकिन बीच में खंभे से टकरा गई. इससे उसका सिर फट गया. बस की फर्श पर ही तड़प-तड़प कर उसने दम तोड़ दिया.


घटना गुरुवार की सुबह औराई थाना के औराई चौक की है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. बस के भीतर मौजूद लोग बाहर निकलने लगे जिसे देख स्थानीय लोग की भीड़ मौके पर जुट गई. तेज चोट लगने की वजह से महिला के सिर से अधिक मात्रा में खून निकलने लगा. वही लोगों ने घटना की सूचना औराई थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद औराई पुलिस पहुंची और ने घटनास्थल की जांच की.


वही महिला के पास किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला. इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के मुताबिक कटरा के डुमरी से मुजफ्फरपुर के लिए बस निकली थी. उसी बस में महिला डुमरी में बैठी थी. बस में महिला पीछे बैठी थी. जब औराई चौक पर बस पहुंची तो कई यात्री बस से उतरने लगे. जिस वजह से बस की आगे की सीट खाली हुई. आगे की सीट खाली देखते हुए महिला बैठने के लिए तेजी से उठी. लेकिन भिड़ की वजह से वह अनियंत्रित हो गई. जिस वजह से बस के अंदर ही बने एक खंबे से टकरा गई और फर्श पर गिर गई. महिला के सिर से खून निकलने लगा. जिस वजह से तुरंत ही उसकी मौत हो गई. वही इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया. 


इस पूरे मामले में औराई थानेदार रूपक कुमार का कहना है की कटरा इलाके की रहने वाली महिला बताई जा रही है. उसकी पहचान के लिए कटरा थाना से संपर्क किया गया है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा जा रहा है. पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स