ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में बिजली विभाग का कारनामा, 12 साल से बंद घर में भेजा 36629 रुपये का बिल, उपभोक्ता परेशान

MUZAFFARPUR: मुजप्फरपुर जिले से बिजली विभाग का नया कारनामा सामने आया है। यहां एक उपभोक्ता की शिकायत है कि उसका घर पिछले 12 साल से बंद था। इसके बावजूद उसे 36629 रुपये का बिजली बिल थ

बिहार में बिजली विभाग का कारनामा, 12 साल से बंद घर में भेजा 36629 रुपये का बिल, उपभोक्ता परेशान
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजप्फरपुर जिले से बिजली विभाग का नया कारनामा सामने आया है। यहां एक उपभोक्ता की शिकायत है कि उसका घर पिछले 12 साल से बंद था। इसके बावजूद उसे 36629 रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया है। उपभोक्ता का कहना है कि उसके जितने भी बिल बकाया था वह सभी 2009 में ही क्लियर कर दिया गया था। 




मड़वन के महम्मदपुर खाजे के रहने वाले अनवर अली बिजली विभाग की करतूत से परेशान हैं। दरअसल, वे पिछले 12 साल से परिवार के साथ असम में रह रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें  36629 रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया है। अनवर ने बताया है कि 2009 में 30 अप्रैल को उन्होंने ओटीएस के तहत अप्लाई किया था, जिसमें 14447 रुपये बिजली बिल जमा किया था। उन्होंने बिजली कनेक्शन काटने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बिजली औप्प्ली बंद नहीं किया गया। 




अनवर के चाचा अली हुसैन भगवानपुर में बिजली विभाग के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। मड़वन के महम्मदपुर खाजे के  उपभोक्ता के चाचा भगवानपुर स्थित बिजली कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल पा रहा है।

टैग्स