ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में अपराधियों का तांडव : सुबह-सुबह ठेकेदार को गोलियों से भूना ; मचा हड़कंप

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ऐसे में अब ताजा मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थानाक्षेत्र से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सोमवार की सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉ

बिहार में अपराधियों का तांडव : सुबह-सुबह ठेकेदार को गोलियों से भूना ; मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ऐसे में अब ताजा मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थानाक्षेत्र से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सोमवार की सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक को निकले एक ठेकेदार को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची सकरा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि जिले के सकरा थानाक्षेत्र के मछही गांव में सोमवार की अहले सुबह सकरा थानाक्षेत्र के मछही गांव निवासी मनोज राय अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने निकले थे। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने मॉर्निंग वाक के दौरान उन्हें गोली मार दी। जिससे वह जख्मी होकर वहीं गिर पड़े। इस घटना के बाद अफरा -तफरी का माहौल बन गया। 


जैसे ही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो उनलोगों ने आनन-फानन में घायल ठेकेदार मनोज राय को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां ठेकेदार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल, इस घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


उधर, इस सूचना मिलते ही सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार मनोज राय अपने घर से अहले सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। तभी एक बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद मनोज राय घायल होकर वहीं गिर गए।