ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : पैर का ऑपरेशन कराने पहुंची महिला, डॉक्टर ने काट दिया हाथ, हॉस्पिटल में जबरदस्त हंगामा

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल पैर का ऑपरेशन कराने हॉस्पिटल पहुंची एक महिला का डॉक्टर ने हाथ काट दिया. इस

बिहार : पैर का ऑपरेशन कराने पहुंची महिला, डॉक्टर ने काट दिया हाथ, हॉस्पिटल में जबरदस्त हंगामा
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल पैर का ऑपरेशन कराने हॉस्पिटल पहुंची एक महिला का डॉक्टर ने हाथ काट दिया. इस घटना को लेकर महिला के परिजनों ने हॉस्पिटल में खूब हंगामा किया है. मरीज के परिजन आर्टिफिशियल हाथ लगवाने के लिए डॉक्टर से मुआवजा मांग रहे हैं.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पैर का ऑपरेशन कराने पहुंची एक महिला का डॉक्टर ने हाथ काट दिया. बताया जा रहा है कि करजा थाना क्षेत्र के नरहरसराय गांव की रहने वाली महिला आभा राय को गलत जगह पर सूई लगाने से उसका हाथ काटना पड़ा. इस घटना के बाद महिला को पटना रेफर किया गया और उसे कहा गया कि आर्टिफिशियल हाथ लगवाने के लिए हॉस्पिटल की और से मुआवजा दिया जायेगा. 


शुक्रवार को डिस्चार्ज होकर महिला पटना से मुजफ्फरपुर पहुंची. फिर, मुआवजे के लिए अपने बेटे के साथ उस हॉस्पिटल में पहुंची जहां डॉक्टर ने पैर की ऑपरेशन के बदले उसका हाथ काट दिया था. अस्पताल में कर्मियों ने मरीज और उसके बेटे के साथ बदसलूकी और मारपीट की. इस दौरान अस्पताल में एक घंटा तक जमकर हंगामा हुआ.


महिला तीन फरवरी को अपने घर में गिर गयी थीं. इस दौरान उनका कूल्हा टूट गया था. परिवार के लोगों ने ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर ने उसके पैर के ऑपरेशन की बात कही. लेकिन ऑपरेशन करके उसका हाथ काटा गया. इस दौरान ब्रह्मपुरा इलाके के डॉक्टर उससे मिलने भी आये. उसने वादा किया था कि स्वस्थ्य होकर लौटने के बाद उसको आर्टिफिसियल हाथ लगाने का वे खर्चा देंगे. 


घटना की सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस को भी महिला के परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. पुलिकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई. बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामले को शांत करा दिया. मारपीट में पीड़ित महिला के पुत्र तुषार यादव चोटिल हो गया है. अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि उनके क्लिनिक में महिला का हाथ नहीं कटा है. थानेदार एस अरशद नोमानी ने बताया कि इस मामले में जानकारी मिलने पर पुलिस थाने पर पहुंची थी. इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं दी है.