ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : दिन-दहाड़े लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाया, इलाके में मची सनसनी, बाद में सामने आई ये वजह

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लागतार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आये दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट,किडनेपिंग की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा

बिहार : दिन-दहाड़े लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाया, इलाके में मची सनसनी, बाद में सामने आई ये वजह
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लागतार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आये दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट,किडनेपिंग की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अहियापुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर कार सवार बदमाशों द्वारा एक युवती को अगवा करने की घटना का सच कुछ और ही निकला। 


दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रसाशन की पेट्रोलिंग पर ही सवाल उठाया जाना शुरू कर दिया गया है। यहां, युवती को जबरन गाड़ी में बिठाने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने पर पुलिस को बदमाशों की करतूत कैद मिली। लेकिन करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद अब यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का निकला।फिलहाल पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में रख लिया। 


बताया जा रहा है कि, पुलिस टीम को जब इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और कार नंबर के आधार पर छानबीन शुरू की। जांच में कार मीनापुर के एक व्यक्ति के नाम से रजिस्टर्ड मिली। जिसके बाद हथौड़ी समेत आसपास के सभी थानों को अलर्ट कराते हुए तत्काल छापेमारी शुरू कर दी गई। इसी बीच उक्त कार पुलिस को अहियापुर इलाके में ही मिल गई। कार को रोककर जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने सहबाजपुर स्थित घर से युवक-युवती को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पूछताछ के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पत्नी को छोड़ दिया गया है। हालांकि, पति को अभी हिरासत में ही रखा गया है।


इधर, इसके बाद  थाने पर लाकर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों ने प्रेम विवाह किया है और दोनों इलाके के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। इसी दौरान अक्सर दोनों के बीच आपस में लड़ाई होती थी और रविवार को भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद युवती गुस्से में आकर घर से निकल गई। उसके बाद पीछे से पति भी कार से निकला और बीच सड़क पर पत्नी को जबरन गाड़ी में बैठा कर तेजी से भाग निकला। यह देख स्थानीय लोगों को लगा कि युवती का अपहरण किया गया है और उन्होंने तुरंत इसकी पुलिस को दे दी।


वहीँ, इस मामले में नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि अहियापुर इलाके से कार सवार द्वारा एक युवती को जबरन गाड़ी में बिठाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस को जांच के लिए भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज से मिले कार के नंबर के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। इसी बीच देर रात दोनों मिल गए। जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है।