ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने तीन नए थानों का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन पुल और बाइपास का लिया जायजा; दिए ये जरूरी निर्देश

MUZAFFARPUR: मुख्यमंत्री नीतीश ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में तीन नए थानों का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने बाइपास रोड और पुल के निर्माण का जायजा भी सीएम ने लिया और संबंधित अधिकारिय

बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने तीन नए थानों का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन पुल और बाइपास का लिया जायजा; दिए ये जरूरी निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुख्यमंत्री नीतीश ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में तीन नए थानों का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने बाइपास रोड और पुल के निर्माण का जायजा भी सीएम ने लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा करने को कहा।


मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के हत्था, जजुआर और एससी/एसटी थाना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित तुर्की थाना के भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम नीतीश ने चांदनी चौक होते हुए रामदयालु में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन के निर्माण कार्य का जायजा लिया और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिया।


बाइपास के निरीक्षण के दौरान सीएम ने कपरपुरा में बन रहे पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। रामदयालु में भूमि अधिग्रहण में आ रही समस्या को जल्द से जल्द दूर करने को कहा है। इन तमाम परियोजनाओं में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई और जल्द से जल्द सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।


मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों को सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत लगभग 650 करोड़ रुपए का चेक दिया। इसके साथ ही सीएम ने दो दंपतियों को एक-एक लाख रुपए का चेक सौंपा। उद्यमी योजना के तहत सीएम ने साढ़े तीन लाख रुपए की राशी दी।