ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग का नया प्लान; जानिए क्या है ख़ास

BIHAR NEWS : राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट फ्री बिजली देने के बावजूद जिले में बिजली चोरी का मामला बढ़ता जा रहा है। कल्याणी सब डिवीजन में 38 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में सप्लाई होती है, लेकिन जांच में पता चला कि लगभग 20 प्रतिशत बिजली चोरी हो रह

BIHAR NEWS : बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग का नया प्लान; जानिए क्या है ख़ास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में बिजली चोरी की समस्या राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट फ्री बिजली दिए जाने के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रही है।बिजली चोरी की घटनाओं ने अब विकराल रूप ले लिया है। इसे रोकने के लिए विद्युत विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है और अधिकारी एक्शन मोड में हैं। इसका प्रारंभ अरबन इलाकों से किया गया है।


जानकारी के अनुसार, निरीक्षण में पता चला कि इस क्षेत्र में लगभग 20 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इसे गंभीर समस्या मानते हुए विद्युत विभाग ने सभी ट्रांसफार्मरों और उपभोक्ताओं के घरों में जांच का आदेश दिया है। खास बात यह है कि इसे रोड मॉडल बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि बिजली आपूर्ति और चोरी पर नियंत्रण रखा जा सके। विभाग ने शत-प्रतिशत घरों की बिजली जांच कर ली है।


बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने सभी ट्रांसफार्मरों की उर्जा की जांच का आदेश दे दिया है। इसके जरिए चोरी का पता लगाना और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान हो जाएगा। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है।


विद्युत विभाग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल बिजली चोरी रोकना है, बल्कि उपभोक्ताओं को सही और सतत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना भी है। साथ ही, स्मार्ट मीटर और ट्रांसफार्मर की नियमित जांच से बिजली चोरी पर नियंत्रण रखना संभव होगा।


इधर बिजली चोरी की घटनाओं के बढ़ते मामलों के कारण अब विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है कि कोई भी उपभोक्ता अगर चोरी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से बिजली चोरी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।