ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : अनियंत्रित कार ने 20 लोगों को रौंदा, देर रात नेवतन पूजा में जा रहे थे ग्रामीण

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक अनियंत्रित कार ने 20 लोगों को रौंद डाला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बिहार : अनियंत्रित कार ने 20 लोगों को रौंदा, देर रात नेवतन पूजा में जा रहे थे ग्रामीण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक अनियंत्रित कार ने 20 लोगों को रौंद डाला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना सरैया थाना क्षेत्र के बखरा-वैशाली रोड की है।


बताया जा रहा है कि सभी लोग नेवतन पूजन के लिए जा रहे थे इसी दौरान कार चालक ने उन्हें रौंद डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में कार चालक समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 


जानकारी के मुताबिक सरैया के उफरौल निवासी सुधीर ठाकुर के घर बसावन भुइयां की पूजा होनेवाली थी। रविवार की रात नेवतन के लिए गांव के लोग भगत के साथ भजन-कीर्तन करते हुए गांव की सीमा पर जा रहे थे। इसी दौरान वैशाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते कार सभी को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गई।


घटना से गुस्साए लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों का आरोप था कि कार चालक शराब के नशे में धुत था। हालांकि पुलिस ने शराब की बात से इनकार करते हुए ड्राइवर के नींद में होने की बात कही है। हादसे में पूजा कराने वाली टीम के सभी सदस्यों के साथ करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

टैग्स