ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: एयर फोर्स के जवान समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, बारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्जनाक मौत हो गई। रविवार की देर रात दो बाइक की भीडंत हो गई जिसमें एयरफोर्स के जवान समेत दो लोगों की म

बिहार: एयर फोर्स के जवान समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, बारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्जनाक मौत हो गई। रविवार की देर रात दो बाइक की भीडंत हो गई जिसमें एयरफोर्स के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों मृतक बारात से लौट रहे थे, तभी सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा में यह हादसा हो गया।


मृतकों की पहचान जमुआ पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी मुखिया राय के बेटे संतोष कुमार और मनिहारी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी विनोद राम के 18 वर्षीय बेटे चंदन कुमार के रूप में हुई है। संतोष कुमार ने चार साल पहले ही एयरफोर्स ज्वाइन किया था और फिलहाल दरभंगा में पोस्टेड था। रविवार को संतोष और चंदन रेपुरा में एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक की जोरदार टक्कर में दोनों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स के जवान संतोष की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता