ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CM की सुरक्षा में चूक के बाद नप गए थानाध्यक्ष, SSP ने किया सस्पेंड

MUZAFFARPUR : इस वक्त की ताजा खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई की गई है. एसएसपी ने इस मामले में त

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  इस वक्त की ताजा खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई  चूक के मामले में थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई की गई है. एसएसपी ने इस मामले में तत्काल बड़ा एक्शन लेते हुए बेनिबाद प्रभारी को निलंबित कर दिया है. 


बता दें कि बुधवार को  मधुबनी जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH-57  पर मुख्यमंत्री के काफिले में अचानक से ट्रक घुस आया था. राहत की बात यह थी कि  मुख्यमंत्री  की गाड़ी ट्रक के संपर्क में आए बगैर आगे निकल गई.

CM की सुरक्षा में चूक के बाद नप गए थानाध्यक्ष, SSP ने किया सस्पेंड

बताया जाता है कि गायघाट थाना इलाके के बेनीबाद ओपी के पास से मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था कि तभी अचानक से एक बड़ा ट्रक के काफिले के बीच आ गया. तेज रफ्तार से आ रही ट्रक का नंबर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल नोट कर लिया और फिर बाद में  पुलिस ने तत्काल  ट्रक को जप्त कर लिया है. सुरक्षा में चूक बेनीबाद ओपी पुलिस की वजह से बताई जा रही है ,जिसने सीएम के काफिले वाली लेन पर ही गाड़ियों को आगे भेज दिया था. जिसके बाद एसएसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए बेनीबाद थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है.