ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने गयी महिला का निकाल दिया किडनी, झोलाछाप डॉक्टर फरार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर की करतूत से एक महिला जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही है। सकरा थाना के बरियारपुर ओपी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान महिल

बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने गयी महिला का निकाल दिया किडनी, झोलाछाप डॉक्टर फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर की करतूत से एक महिला जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही है। सकरा थाना के बरियारपुर ओपी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान महिला की किडनी निकाल ली। जब उसकी हालत गंभीर हो गयी तब उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया और मौके से फरार हो गया। 


मामला मुजफ्फरपुर के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के बरियारपुर चौक स्थित एक निजी क्लिनिक का है। जिसके संचालक पवन पर यह आरोप है कि उसने सुनीता देवी के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया था। इस दौरान उसने मरीज की किडनी निकाल ली। उसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ गयी तब डॉक्टर उसे पटना गायघाट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले गये। वहां जब उसकी हालत और बिगड़ने लगी तो उसे मुजफ्फरपुर के SKMCH में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों में बताया कि उसकी किडनी को निकाली जा चुकी है।


पीड़िता की माँ तेतरी देवी ने बताया कि SKMCH से उसे IGIMS पटना भेजा गया लेकीन वहां मरीज को बेड नहीं मिला। जिसके बाद उसे PMCH ले जाया गया लेकिन PMCH में भी महिला की स्थिति बिगड़ने लगी उसके बाद परिजन महिला को लेकर घर आ गए। फिर स्थानीय विधायक अशोक चौधरी के सहयोग से सदर अस्पताल में भेजा गया है जहाँ डायलिसीस कराया जाएगा।


उधर आरोपी डॉक्टर व संचालक पवन क्लिनिक बंद करके फरार हो गया है। फ़ोन पर बातचीत में उसने बताया कि ऑपरेशन उसने नहीं बल्कि दूसरे डॉक्टर ने किया है। आरोपी ने बताया कि मरीज के परिजन उनके दोस्त है। उनके कहने पर ही ऑपरेशन किया था। हालांकि डॉक्टर ने स्वीकार किया कि गलती हुई है इसलिए अब वो अपनी किडनी देने के लिए तैयार है।


टैग्स