ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

'बाबू पापा को हार्ट अटैक आया है जल्दी आयो...,' गर्लफ्रेंड से मिलने जाना बॉयफ्रेंड को पड़ा महंगा, लड़की के परिजनों ने काट डाला प्राइवेट पार्ट

MUZAFFARPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह समझ आता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं वह किस हद तक सही और किस हद गलत। उसे बस यही समझ आता है कि

'बाबू पापा को हार्ट अटैक आया है जल्दी आयो...,' गर्लफ्रेंड से मिलने जाना बॉयफ्रेंड को पड़ा महंगा, लड़की के परिजनों ने काट डाला प्राइवेट पार्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे  शायद ही यह समझ आता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं वह किस हद तक सही और किस हद गलत। उसे बस यही समझ आता है कि उसकी प्रेमी या प्रेमिका के तरफ से जो बातें कही वही सही है इसके आलावा सभी तरह की बातें झूठी है। लेकिन, इसमें मामला तब बिगड़ जाता है जब लड़की या लड़के के परिजन हस्तछेप करते हैं। अब एक ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है जहां एक प्रेमी जोड़ें को गुपचुप तरीके से मिलना महंगा पड़ गया और लड़की के परिजनों ने बड़ा कदम उठाया लिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नगर थाना के गोला बांध रोड निवासी युवक के प्रेम से खफा युवती के परिजनों ने उसे दुकान में बहाने से बुलाकर गुप्तांग काट दिया। साथ ही उसकी सोने की चेनअंगूठी और मोबाइल छीन लिया। फिलहाल युवक बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत है। डॉक्टर के अनुसार स्थिति नाजुक बनी हुई है।


 वही मामले को लेकर युवक के पिता ने सरैयागंज गोला रोड स्थित युवती की मां और भाई को आरोपित करते हुए नगर थाना ने शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाने को दिया आवेदन में युवक के पिता ने पुलिस को बताया है कि- उसके बेटा और आरोपित की बेटी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे खफा उसके परिजनों ने साजिशन उसे युवती से कॉल करवा कर सुबह साढ़े 4 बजे अपने घर बुलाया। कहा कि उसके पिता को हार्ट अटैक हुआ है। 


इसके बाद युवक अपने घर से जिम जाने के बदले युवती के घर जा रहा था कि युवती के भाई ने अपनी दुकान का शटर खोलकर उसे खींच लिया। जहां उसके साथ मारपीट की गई उसके बाद उसका गुप्तांग काट दिया। मौके का ए वारदात पर युवती की मां और पिता भी मौजूद थे। बताया गया की युवक रोज सुबह की तरह जिम जाने के लिए अपने घर से निकला तभी लड़की ने उसे फोन किया की उसके पिता को हार्ट अटैक आया है डॉक्टर के पास ले जाना है जल्दी आओ जैसे ही लड़का युवती के घर पहुंचा उसके भाई ने उसे अंदर खींच लिया पहले उसे बुरी तरह पीटा फिर उसकी सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल छीन लिया बाद में उसका गुप्तांग काट दिया। जिसके बाद  किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। फिलहाल पुलिस आवेदन के बाद पूरे मामले की छानबीन कर रही है।