ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बाबा रामदेव के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर, महिलाओं के कपड़ों को लेकर दिया था विवादित बयान

MUZAFFARPUR: पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया था। बाबा रामदेव ने खुले मंच से कहा था कि महिलाएं महिलाएं साड

बाबा रामदेव के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर, महिलाओं के कपड़ों को लेकर दिया था विवादित बयान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया था। बाबा रामदेव ने खुले मंच से कहा था कि महिलाएं महिलाएं साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं, सलवार कमीज पहनकर भी अच्छी लगती हैं और कुछ न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं हालांकि अपने उस बयान के लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी लेकिन अब उस बयान को लेकर बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी और उनके अपमान के लेकर बाबा रामदेव के खिलाफ मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर कराया गया है।


दरअसल, महिलाओं के कपड़ों को लेकर बाबा रामदेव द्वारा दिए गए बयान के बाद मुजफ्फरपुर के पक्की सराय चौक निवासी एन राजू नैयर ने सीजेएम कोर्ट में बाबा रामदेव के विरुद्ध परिवार दायर किया है। राजू ने आरोप लगाया है कि बाबा रामदेव ने महिलाओं का अपमान किया है और यह भारतीय संस्कृति और पूरी महिला समाज को अपमान है। कोर्ट ने परिवार को स्वीकृत करते हुए सुनवाई के लिए सात दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।


बता दें कि योगगुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के ठाणे में विवादित बयान दिया था। एक कार्यक्रम के दौरान भरी सभा में बाबा रामदेव ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि कार्यक्रम में बैठे लोग दंग रह गए थे। बाबा रामदेव ने कहा था कि महिलाएं साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं, सलवार कमीज पहनकर भी अच्छी लगती हैं और कुछ न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं। बाबा रामदेव जब महिलाओं को कपड़ों को लेकर टिप्पणी कर रहे थे, उस वक्त महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम जेवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ठीक उनकी बगल में बैठी हुई थीं। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

टैग्स