ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar News: बिहार में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर हमला, एक दर्जन पुलिसकर्मी हुए घायल

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले में शनिवार को उस वक्त तनाव फैल गया जब सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर लहौरी इलाके में शनिवार को उस वक्त तनाव फैल गया जब सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब अतिक्रमणकारियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया और ईंट-पत्थरों से पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक पुलिस वाहन को क्षति पहुंची है।


इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओ पश्चिमी के आदेश पर किया गया था, जिसे कांटी के राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में अंजाम दिया जा रहा था। अधिकारी के अनुसार, जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, तभी 50-60 की संख्या में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने लाठी-डंडा, मिर्च पाउडर और पत्थर लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ अचानक उग्र हो गई और उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।


घटना के बाद कांटी के राजस्व अधिकारी ने अहियापुर थाने में 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 पुरुषों और 2 महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिनोद सहनी, किशन कुमार, प्रमोद सहनी, काजल देवी और चिंता देवी के रूप में हुई है। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय चश्मदीदों और ड्रोन सर्वे की मदद से उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।