ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर

MUZAFFARPUR : लॉकडाउन में भी तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के एनएच-722 पर हुई है, जहां सोमवार की देर रात ट्रक-कार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : लॉकडाउन में भी तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के एनएच-722 पर हुई है, जहां  सोमवार की देर रात ट्रक-कार में भीषण टक्कर हो गई. 

जिसमें कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, और तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायल युवकों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां सबकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

जानकारी के अनुसार कार सवार सभी युवक सरैया थाना के रेपुरा रामपुर बल्ली गांव के हैं. मृतकों की पहचान मिथलेश राम (27)  और रंजन कुमार (16) के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि रेपुरा रामपुर बल्ली पैक्स गोदाम से ट्रक पर धान लोड करवाने के बाद पांचों युवक धान का वजन करवाने के लिए करजा थाना के मड़वन स्थित धर्मकांटा पर गए थे. वहां से धान का वजन कराने के बाद देर रात पांचों घर लौट रहे थे. इसी दौरान मुंगौली चौक के समीप सरैया की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए.