ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बागमती नदी में नहाने के दौरान 4 दोस्त डूबे, एक की मौत

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के गंगिया स्थित बागमती नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की तलाश जारी है। वही दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ।

BIHAR
नदी में डूबे 4 दोस्त
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान 4 दोस्त एक साथ डुब गए। घटना से इलाक़े में सनसनी फ़ैल गई है। स्थानीय लोगों की मदद से तीन को बाहर निकाला गया है। जिसमें एक की मौत हो चुकी है। एक लापता बताया जा रहा है।


घटना कटरा थाना क्षेत्र के गंगिया गांव की है। सुचना पर कटरा थाने की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बरामद शव की पहचान मधौल गांव के संजय सिंह पुत्र अंकित कुमार के रुप में की है। आकाश का शव बरामद नहीं हो सका है जो बक्सर जिले का रहने वाला है। शव की बरामदगी को लेकर एसडीआरएफ को बुलाया गया है। 


बताया जाता है कि अशोक मिश्र के घर पर पोते का उपनयन संस्कार का कार्यक्रम होना था। जिसमें शामिल होने के लिए सभी रिश्तेदार पहुंचे हुए थे। मंगलवार की दोपहर अंकित और आकाश अपने 4 दोस्तों के साथ नहाने के लिए बागमती नदी में चला गया। उस दौरान गहरे पानी में जाते ही अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोग नदी कुद पड़े।


किसी तरह तीन को नदी  से बाहर निकाल लिया। जिसमें एक ने अपना दम तोड़ दिया जबकि दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वही घटना को लेकर कटरा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है नहाने के दौरान डूबकर एक दोस्त की मौत हो गई है। बागमती नदी में नहाने के दौरान हादसा हुआ है। एक शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया है। जो मधौल गांव का रहने वाला है। जिसके शव को पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा। दूसरे शव की तलाश में एसडीआरएफ लगी हुई है। 

टैग्स