ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

धूल भरे इक्विपमेंट देख अधिकारियों पर भड़कीं मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा..“जब आज ये हाल है तो आम दिनों में क्या होता होगा?”

बिहार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान औद्योगिक इकाइयों और खेल स्टेडियमों का निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्था और धूल भरे उपकरण देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

बिहार न्यूज
औद्योगिक इकाइयों और स्टेडियमों का लिया जायजा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने जिले के औद्योगिक क्षेत्रों और खेल परिसरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था और उपकरणों पर जमी धूल देखकर मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “जब मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी पहले से थी, तब भी उपकरणों पर इतनी धूल है। आम दिनों में यहां की स्थिति कैसी रहती होगी?”


दरअसल मंत्री श्रेयसी सिंह सुबह करीब 11 बजे मुरादपुर स्थित एमएन स्वदेशी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद 11:55 बजे बेला औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया।दोपहर 12:50 बजे उन्होंने सिकंदरपुर स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में एकलव्य खेल अकादमी का जायजा लिया। इसके बाद नेहरू स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम (बैडमिंटन कोर्ट) का भी निरीक्षण किया। 


निरीक्षण के दौरान कई जगह साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया। दोपहर करीब 2:50 बजे मंत्री जिला अतिथि गृह पहुंचीं, जहां कुछ देर विश्राम करने के बाद फिर मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इसके बाद मोतीपुर और कांटी में निर्मित आउटडोर स्टेडियम का भी जायजा लिया। शाम करीब 6 बजे निरीक्षण कार्यक्रम समाप्त करने के बाद मंत्री श्रेयसी सिंह पटना स्थित अपने सरकारी आवास के लिए रवाना हो गईं।