ब्रेकिंग
बिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है.

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है.


घटना जिले के बेनीबाद ओपी के मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच 57 पर हुई. बताया जा रहा है कि दरभंगा जिले से मुजफ्फरपुर की ओर से पंजाब नम्बर की इनोवा गाड़ी बेनीबाद ओपी के हनुमान नगर मोड़ के पास सड़क से नीचे उतर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतक दोनों पंजाब के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान पंजाब के कपूरथल्ला जिला के सतनामपुर निवासी जागेश्वर साह (50 वर्ष) और कपूरथल्ला जिले के ही फगवारा निवासी कपिलदेव कुमार (30 वर्ष)  के रूप में हुई है. 


मिली जानकारी के अनुसार, जगेश्वर साह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. वहीं कपिलदेव कुमार की मौत गायघाट सीएचसी में इलाज के दौरान हुई. इधर बेनीबाद ओपी के मिथलेश झा के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को जब्त कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता