ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

मुजफ्फरपुर DM का फरमान-आधार कार्ड दीजिये तभी कोरोना की जांच होगी, टेस्ट कराने वाले एक दर्जन लोगों पर FIR

MUZAFFARPUR : अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप कोरोना की जांच नहीं करा पायेंगे. मुजफ्फरपुर के डीएम ने ही ऐसा ही आदेश जारी किया है. डीएम साहब का कहना है कि कई लोग गलत नाम

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

MUZAFFARPUR : अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप कोरोना की जांच नहीं करा पायेंगे. मुजफ्फरपुर के डीएम ने ही ऐसा ही आदेश जारी किया है. डीएम साहब का कहना है कि कई लोग गलत नाम पता देकर कोरोना की जांच करा रहे हैं. ऐसे एक दर्जन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का भी आदेश दे दिया गया है. 


मजफ्फरपुर के डीएम ने जिले में कोरोना जांच के लिए अब आधार कार्ड देना अनिवार्य कर दिया है. डीएम ने 12 लोगों पर FIR दर्ज करने का भी आदेश दिया है. आरोप ये है कि उन्होंने गलत नाम-पता बताकर कोरोना की जांच करायी है. डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आधार कार्ड के नियम का सख्ती से पालन कराने को कहा है.


 

दरअसल डीएम साहब कह रहे हैं कि उनके जिले में बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी संतुष्टि के लिए कई कई बार जांच कराई है. बार-बार जांच कराने के कारण जिले में मरीजों के आंकड़े में काफी बढ़ोतरी हुई है. लिहाजा ये फैसला लिया गया है. डीएम ने कहा है कि अब आधार कार्ड देने के साथ ही जांच के लिए आये व्यक्ति से नाम-पता और मोबाइल नम्बर निश्चित रूप से लिया जाए.

एक दर्जन लोगों पर एफआईआर

मुजफ्फरपुर के डीएम ने गलत पता देकर कोरोना की जांच कराने वाले एक दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर करने का निर्देश दिया है. उनके मुताबिक कोविड जांच कराने के क्रम में कुछ ऐसे व्यक्ति भी सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी सैंपलिंग देते समय गलत पता दर्ज कराया था. बाद में जब उनकी ट्रेसिंग की गई तो वे बताए गए पते पर नहीं मिले. ऐसे 12 लोगों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें से छह व्यक्ति मोतीपुर, दो मुरौल, एक कांटी, दो सकरा और एक साहेबगंज से संबंधित है ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता