ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

प्रेमी के साथ भागी थी लड़की, मां-पिता ने डकैती के दौरान घर से उठाने का लगाया था आरोप

PATNA: मुजफ्फरपुर में डकैती के दौरान एक लड़की को घर से उठा ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने लड़की को गुरूग्राम से बरामद कर लिया है. उसके साथ में एक युवक को भी

प्रेमी के साथ भागी थी लड़की, मां-पिता ने डकैती के दौरान घर से उठाने का लगाया था आरोप
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: मुजफ्फरपुर में डकैती के दौरान एक लड़की को घर से उठा ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने लड़की को गुरूग्राम से बरामद कर लिया है. उसके साथ में एक युवक को भी पकड़ा गया है. जो उसका प्रेमी बताया जा रहा है. 

दिघरा से के कारोबारी की बेटी को दिल्ली में कैंप कर रही पुलिस टीम ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से अपहरण के आरोपित के साथ उक्त लड़की को बुधवार की देर शाम बरामद कर लिया. जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. 

किराया के मकान में रखा था युवक

बताया जा रहा है कि युवक उसे किराया के मकान रखे हुए था. उसके लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की मदद से बिहार पुलिस ने लड़की की बरामदगी हुई. विशेष पुलिस टीम लड़की को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए देर रात रवाना हो गई. बता दें कि दिघरा के कारोबारी ने घर में डकैती के दौरान बेटी के अपहरण की बात कही थी. लुटेरों पर 3 लाख के गहने और 50 हजार नकद समेत 5 लाख की संपत्ति लूटने का आरोप लगाया था. यह घटना 3 सितंबर की रात हुई थी. जिसके बाद जमकर लोगों का आक्रोश दिखा था.