ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? ऑटो बना शराब तस्करी का जरिया, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाईदीपक प्रकाश 2-4 महीने नहीं बल्कि 2030 तक मंत्री रहेंगे, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावाचाय दुकान की आड़ में बिक रही थी प्रतिबंधित दवाइयां, रामनगर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाईआय से अधिक संपत्ति मामले में सुरसंड BDO कृष्णा राम सस्पेंड, 79.56 लाख की अवैध संपत्ति का आरोपकुख्यात संतोष डॉन गिरोह पर EOU का शिकंजा, 25 ठिकानों पर एक साथ रेड, करोड़ों की संपत्ति जांच के घेरे मेंक्या यही शराबबंदी है? ऑटो बना शराब तस्करी का जरिया, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाईदीपक प्रकाश 2-4 महीने नहीं बल्कि 2030 तक मंत्री रहेंगे, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावाचाय दुकान की आड़ में बिक रही थी प्रतिबंधित दवाइयां, रामनगर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाईआय से अधिक संपत्ति मामले में सुरसंड BDO कृष्णा राम सस्पेंड, 79.56 लाख की अवैध संपत्ति का आरोपकुख्यात संतोष डॉन गिरोह पर EOU का शिकंजा, 25 ठिकानों पर एक साथ रेड, करोड़ों की संपत्ति जांच के घेरे में

स्कॉर्पियो को बना रखा था चलता-फिरता बार, शराब कारोबारी शैफ अली हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के गड़हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्कॉर्पियो से 97 लीटर विदेशी शराब बरामद कर शराब कारोबारी मोहम्मद शैफ अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से एक देसी पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के गड़हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि उसके घर की तलाशी में अवैध हथियार और कारतूस भी मिले हैं।


सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पटियासा गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मोहम्मद शैफ अली की स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें करीब 97 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी अपनी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल शराब तस्करी और अवैध कारोबार के लिए कर रहा था।


वाहन से शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की भी तलाशी ली। इस दौरान घर में छिपाकर रखा गया एक देसी पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद शैफ अली को गिरफ्तार कर लिया।


सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद हथियार के स्रोत और उसके इस्तेमाल को लेकर भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता