ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बीजेपी प्रत्याशी का जबरदस्त विरोध, महिलाओं ने पीएम मोदी का फाड़ा पोस्टर

MUZAFFARPUR : बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. एनडीए के नेताओं का लगातार विरोध हो रहा है. अब तक जेडीयू के नेता ज्यादातर निशाने

बीजेपी प्रत्याशी का जबरदस्त विरोध, महिलाओं ने पीएम मोदी का फाड़ा पोस्टर
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR :  बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. एनडीए के नेताओं का लगातार विरोध हो रहा है. अब तक जेडीयू के नेता ज्यादातर निशाने पर होते थे लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के भी नेता भी आम जनता की नाराजगी का सामना कर रहे हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बीजेपी के उम्मीदवार के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिला है. भाजपा उम्मीदवार की प्रचार गाड़ी से पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीरें फाड़ी गई हैं.


मामला मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र का है. जहां एनडीए समर्थित बीजेपी केदार प्रसाद गुप्ता को लेकर लोगों में खासा नाराजगी है. केदार प्रसाद गुप्ता इस सीट से भाजपा के विधायक भी हैं. उन्होंने साल 2015 के चुनाव में जेडीयू के मनोज कुमार सिंह को इस सीट से हराया था. वही मनोज कुमार सिंह, जो साल 2005 से साल 2015 तक इस सीट पर लगातार 3 बार जेडीयू के विधायक रहे. 


इस बार विशानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. ऐसे में एनडीए की ओर से वर्तमान विधायक केदार प्रसाद गुप्ता को ही टिकट दिया गया है लेकिन इनकी कार्यशैली को लेकर वोटरों में नाराजगी देखी जा रही है. सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता की प्रचार गाड़ी में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीरों को नाराज महिलाएं फाड़ती हुई दिख रही हैं. 


सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में बनाया गया है. जिसमें महिलाएं काफी उग्र दिखाई दे रही हैं. आपको बता दें कि इस सीट पर बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता मौजूदा विधायक हैं. उन्होंने शिक्षा हिंदी विषय में एमए किया है. केदार गुप्ता 1974 से राजनीति से जुड़े हैं. पिछली बार महागठबंधन की लहर के बावजूद भी इन्होंने जेडीयू के मनोज कुमार सिंह को इस सीट से हराया था. लेकिन इसबार इनका मुकाबला आरजेडी के अनिल कुमार से होने वाला है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता