ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

मुजफ्फरपुर के होटल में लगी भीषण आग, छत से कूद पड़े लोग

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने वहां भीषण आग की लपटें देखी। घटना मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी के होटल का है, जहां अचानक आग लग गई। होटल चार मंजिल

मुजफ्फरपुर के होटल में लगी भीषण आग, छत से कूद पड़े लोग
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने वहां भीषण आग की लपटें देखी। घटना मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी के होटल का है, जहां अचानक आग लग गई। होटल चार मंजिला है, जिसके निचले फ्लोर में कपड़े की दुकान है। उसी दूकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाया गया। आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। 





घटना मंगलवार रात की है। इमलीचट्टी स्थित होटल संस्कार में आग लग गई। इस दौरान होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। वहां हालात ऐसे हो गए थे कि चार लोगों को होटल की छत से कूदना पड़ गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया। 





होटल से सुरक्षित निकाले गए लोगों ने बताया कि कमरे में अचानक धुंआ निकलने लगा, जिसे देखकर लोग इधर उधर भागने लग गए। इसी अफरातफरी में कई लोग सीढ़ी से गिर गए और उनका सिर फट गया। कपड़ा दुकान बोलबम रेडिमेड गारमेंट्स में लगी आग पड़ोस की दवा दुकान तक पहुंच गई। 

टैग्स