ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

मुजफ्फरपुर में भीषण चोरी का खुलासा, 40 लाख का गहना बरामद, तीन आरोपी भी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर की चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के 40 लाख रुपये के गहनों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 27 अक्टूबर 2025 को जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रमना निवासी जगजीत सिंह के घर में चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे गहना चोरी कर लिया था। जिसे लेकर मिठनपुरा थाने में केस दर्ज करवाया गया था। मामले का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। 


गुप्त सूचना के आधार पर सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के चांदपुरा निवासी शेख अमीर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी का गहना बरामद किया गया। सख्ती से पूछताछ के दौरान शेख अमीर ने बताया कि वो दुकानदार को चोरी का गहना बेच देता हैं। उसी की निशानदेही पर सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना निवासी कन्हैया कुमार और बाजपट्टी थाना निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। 


दोनों ज्वेलरी शॉप चलाता था। इसके पास से एक लॉकेट, चार गले का पेंडेंट, एक गले का चैन, तीन डायमंड रिंग, दो डायमंड कान की बाली, छह सोना की बाली समेत कई आभूषण बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। वही अन्य सामान की बरामदगी व गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।