ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

पिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम

मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हार्डवेयर व्यवसायी मुन्ना ठाकुर को उनकी दुकान में घुसकर गोली मार दी। घटना पिता के सामने हुई। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला पानापुर करियात थाना क्षेत्र का है, जहां शेरूकाही चौक पर अपराधियों ने एक हार्डवेयर व्यवसायी को निशाना बनाया है। अपराधियों ने दुकान में घुसकर व्यवसायी को उसके पिता के सामने ही गोली मार दी। इस दुस्साहसिक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, घायल व्यवसायी की पहचान मुन्ना ठाकुर के रूप में हुई है, जो शेरूकाही चौक पर अपनी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। घटना के वक्त मुन्ना अपने पिता महेश ठाकुर के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने दुकान के भीतर प्रवेश किया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की एक गोली सीधे मुन्ना को लगी, जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


गंभीर रूप से घायल व्यवसायी मुन्ना को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने में जुटी है। घायल के पिता और सेवानिवृत्त शिक्षक महेश ठाकुर ने बताया कि इस खूनी खेल के पीछे एक स्थानीय शराब कारोबारी का हाथ है। उन्होंने सीधे तौर पर शराब माफिया पर गोली मारने का आरोप लगाया है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है और पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता