ब्रेकिंग
पटना में RCD का इंजीनियर 'साला' के साथ मिलकर चलाता था ठगी गैंग ! एक 'लड़की' के मेडिकल में एडमिशन के नाम पर लिया 28 लाख रू, फिर क्या हुआ....तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायेंपटना में RCD का इंजीनियर 'साला' के साथ मिलकर चलाता था ठगी गैंग ! एक 'लड़की' के मेडिकल में एडमिशन के नाम पर लिया 28 लाख रू, फिर क्या हुआ....तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायें

मुजफ्फरपुर: पूर्व पार्षद विजय झा ने घर पर कब्जे के लिए चलवाया बुलडोजर, पुलिस ने हिरासत में लिया

BIHAR NEWS: मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार में पूर्व वार्ड पार्षद सह भू-माफिया विजय झा दर्जनों समर्थकों के साथ एक घर पर कब्जा करने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंच गए। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं और बच्चियों को जबरन बाहर निकाला गया, जिससे

पूर्व पार्षद विजय झा ने घर पर कब्जे के लिए चलवाया बुलडोजर
ormer councilor Vijay Jha used bulldozer to take possession of his house
© firstbihar
Santosh Singh
3 मिनट

BIHAR NEWS: मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार में पूर्व वार्ड पार्षद सह भू-माफिया विजय झा दर्जनों समर्थकों के साथ एक घर पर कब्जा करने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंच गए। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं और बच्चियों को जबरन बाहर निकाला गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

रविवार सुबह विजय झा अपने समर्थकों के साथ एक घर पर कब्जा करने पहुंचे। देखते ही देखते उनके समर्थकों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को जबरन बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके इस कृत्य के खिलाफ घरवालों ने जोरदार विरोध किया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में तनाव फैल गया।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विजय झा समेत उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया।


पहले भी जा चुके हैं जेल


गौरतलब है कि विजय झा का अपराधी इतिहास रहा है। हाल ही में मुसहरी थाना पुलिस ने उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था, उस दौरान उनके पास से कई हथियार बरामद हुए थे। हालांकि, कुछ समय पहले ही उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था।


दोनों पक्षों का क्या कहना है?


विजय झा का दावा है कि उन्होंने यह जमीन रजिस्ट्री करा ली थी, लेकिन घरवाले उसे खाली नहीं कर रहे थे, इसलिए वे कब्जा लेने पहुंचे थे।वहीं, घरवालों का आरोप है कि यह पाटीदारों की संपत्ति है और विजय झा जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। उनका कहना है कि महिलाओं और बच्चों से मारपीट करना और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के घर पर बुलडोजर चलाना गलत है।


क्या कह रही है पुलिस?

पुलिस का कहना है कि विजय झा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से भूमाफियाओं और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं, ऐसे में देखना होगा कि विजय झा के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।फिलहाल, इस घटना के बाद शहर में विजय झा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें