ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

अब तो हद हो गई: आवासीय प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं या फिर मजाक कर रहे हैं लोग, राक्षस के बेटे दरिंदा के नाम से किया ONLINE आवेदन

बिहार के मुज़फ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में निवास प्रमाण पत्र के लिए अजीब नामों से आवेदन किया गया। नाम ‘दरिंदा’, पिता का नाम ‘राक्षस’ और माता का नाम ‘कराफटन’ दर्ज किया गया। CO ने आवेदन रद्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई, मामले की जांच जारी है।

Bihar
CO ने दर्ज कराया FIR
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Fake Residence Certificate Bihar: बिहार में फर्जी निवास प्रमाण पत्र को लेकर हर दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। कभी ट्रैक्टर तो कभी ‘डॉग बाबू’ के नाम से तो कभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया गया। हालांकि सीओ ने आवेदन को रद्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाती है कि दूसरा मामला सामने आ जाता है। इस बार मजफ्फरपुर से अजीबोगरीब नाम का आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। 


औराई अंचल में एक अजीबोगरीब नाम का निवास प्रमाण पत्र बनाने का खुलासा हुआ है. प्रखंड के खेतलपुर गांव के किसी व्यक्ति ने निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन दिया है, जिसमें अपना नाम दरिंदा, पिता का नाम राक्षस व माता का नाम कराफटन लिखा है. वहीं आवेदक के फोटो के स्थान पर कार्टून अटैच किया गया है. इसका आवेदन संख्या BRCCO/2025/17108171है.


आवेदन फार्म 24 जुलाई को ऑनलाइन भरा गया है. मामला संज्ञान में आने के बाद अंचलाधिकारी ने आवेदन को निरस्त करते हुए सोमवार को औराई थाने में घटना में शामिल असामाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. अंचलाधिकारी गौतम कुमार सिंह ने प्राथमिकी में बताया है कि चुनाव आयोग द्वारा चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य में बिहार सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह की   साजिश रची गयी है.

अब तो हद हो गई: आवासीय प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं या फिर मजाक कर रहे हैं लोग, राक्षस के बेटे दरिंदा के नाम से किया ONLINE आवेदन

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता