ब्रेकिंग
Bihar News: कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा सख्त, निर्माण एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना TRE-4 पर छात्रों के आंदोलन की आशंका से डरी सरकार: पटना पुलिस ने गुरू रहमान समेत दूसरे कोचिंग संचालक को बुलाकर हड़काया, हिंसा हुई तो छोड़ेंगे नहींबिहार की घूसखोर BEO पर गिरी गाज: TC पर हस्ताक्षर के बदले अवैध राशि उगाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाईबिहार के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की नई तारीख घोषित, जानिए.. पूरा शेड्यूलबिहार में अवैध बालू खनन पर सख्ती: 450 घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी 24 घंटे नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लानBihar News: कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा सख्त, निर्माण एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना TRE-4 पर छात्रों के आंदोलन की आशंका से डरी सरकार: पटना पुलिस ने गुरू रहमान समेत दूसरे कोचिंग संचालक को बुलाकर हड़काया, हिंसा हुई तो छोड़ेंगे नहींबिहार की घूसखोर BEO पर गिरी गाज: TC पर हस्ताक्षर के बदले अवैध राशि उगाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाईबिहार के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की नई तारीख घोषित, जानिए.. पूरा शेड्यूलबिहार में अवैध बालू खनन पर सख्ती: 450 घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी 24 घंटे नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग… रोहुआ चौक पर युवक को दौड़ाकर मारी 5 गोलियां, हालत नाजुक

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। अचानक हुई इस वारदात के बाद रोहुआ चौक पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज...

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग… रोहुआ चौक पर युवक को दौड़ाकर मारी 5 गोलियां, हालत नाजुक
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े गोलीबारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ चौक का है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने युवक को दौड़ाकर पांच गोलियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घायल युवक की पहचान प्रभात के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रभात रोहुआ चौक के पास मौजूद था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अपराधियों ने उसे घेर लिया। युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए प्रभात भागने लगा, लेकिन अपराधियों ने उसका पीछा करते हुए लगातार गोलियां चलाईं। इस दौरान पांच गोलियां युवक के शरीर में जा लगीं।


ताबड़तोड़ गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रभात को इलाज के लिए मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के शरीर से काफी खून बह चुका है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। वहीं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।


मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस आपसी रंजिश, पुराने विवाद और पैसे के लेनदेन समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।