ब्रेकिंग
Bihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबत

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, पता पूछने के बहाने महिला से डेढ़ लाख की चेन झपटी

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने महिला के गले से डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने घर के बाहर आई महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


रास्ता पूछने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर रोड नंबर-2 की है। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात बदमाश बाइक से एक घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर घर की महिला विनीता ठाकुर बाहर निकलीं। बदमाशों ने पहले ब्रह्मपुरा जाने का रास्ता और एक पता पूछना शुरू किया। महिला जब उन्हें रास्ता बताने लगीं, तभी बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए।


डेढ़ लाख की चेन लेकर भागे बदमाश

पीड़िता विनीता ठाकुर ने बताया कि छीनी गई सोने की चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। बदमाश काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना के बाद महिला बदहवास हालत में रोती-बिलखती नजर आईं। वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे।


सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों अपराधी वारदात के बाद तेज रफ्तार में तंग गलियों से भाग रहे हैं। हालांकि बाइक की तेज गति और कैमरे की दूरी के कारण बदमाशों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिख सके हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाने में जुटी है।


पुलिस पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब रिहायशी इलाकों में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता आखिर कहां जाए। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो चुका है।


पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का किया दावा

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।