ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

दोस्ती, इश्क और खून का खेल: दोस्त की पत्नी से आशिकी पड़ा भारी, साजिश रचकर दी दर्दनाक मौत

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें आधा जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के कारण...

दोस्ती, इश्क और खून का खेल: दोस्त की पत्नी से आशिकी पड़ा भारी, साजिश रचकर दी दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की सच्चाई और इंसानी क्रूरता दोनों को एक साथ उजागर कर दिया। यहां दोस्ती, प्यार और विश्वास का ऐसा खौफनाक अंत हुआ, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया।


आधा जला शव मिला, मचा हड़कंप

मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरुआ डीह गांव का है, जहां 32 वर्षीय बिगन राम का आधा जला हुआ शव संदिग्ध हालत में मिला। जैसे ही ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामला सामान्य नहीं लग रहा था। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने शुरू किए।


दोस्त ही निकले हत्यारे

जांच के दौरान जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राम प्रवेश पासवान उर्फ पूरण और गोरख पासवान उर्फ जितेंद्र शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक बिगन राम का संबंध आरोपी राम प्रवेश की पत्नी से था। यही रिश्ता इस खौफनाक साजिश की वजह बना।


पंचायत के बाद भी नहीं रुका संबंध

पुलिस जांच में सामने आया कि इस प्रेम संबंध को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था और मामला पंचायत तक पहुंचा था। उस समय समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। इसी बात से नाराज होकर राम प्रवेश पासवान ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।


जहर, मारपीट और फिर जलाया शव

आरोपियों ने योजना के तहत बिगन राम को अपने पास बुलाया। पहले उसे शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और हत्या कर दी। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए पहले शव को मिट्टी में गाड़ दिया गया और बाद में उसे बाहर निकालकर जला दिया गया, ताकि यह घटना सामान्य मौत या अंतिम संस्कार जैसी लगे।


सोशल मीडिया ने खोला राज

इस पूरे मामले में सबसे अहम भूमिका एक वायरल वीडियो ने निभाई। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने पुलिस को अहम सुराग दिए, जिसके आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।