ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

Bihar News: बर्थडे पार्टी के दौरान 'तमंचे पर डिस्को', वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान स्टेज पर युवक ने पिस्टल लहराई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद असामाजिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर जगदीश गांव से सामने आया है, जहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान खुलेआम असलहा लहराने का वीडियो वायरल हो गया है।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में एक भव्य मंच सजा है, जिस पर नर्तकियां भोजपुरी गीतों पर डांस कर रही हैं। इस दौरान कुछ स्थानीय युवक मंच पर चढ़कर नर्तकियों को पैसे देते नजर आते हैं। माहौल पूरी तरह मस्ती में डूबा हुआ था, लेकिन तभी एक युवक ठुमके लगाते-लगाते अपनी कमर से पिस्टल निकालकर स्टेज पर ही लहराने लगता है। इस वायरल वीडियो का फस्ट बिहार झारखंड पुष्टी नहीं करता है। 


इस पूरे घटनाक्रम का किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक द्वारा हथियार के साथ खुलेआम नाचना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। मुशहरी थाना प्रभारी ने बताया है कि “मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


पुलिस का कहना है कि, यह कार्यक्रम एक स्थानीय व्यक्ति के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। फिलहाल यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिस पिस्टल को युवक लहरा रहा था, वह असली थी या नकली।


यह कोई पहला मामला नहीं है जब बिहार में बर्थडे पार्टी या शादी समारोह जैसे आयोजनों में हथियार लहराने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले भी कई जिलों में तमंचा लहराते या फायरिंग करते युवकों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। राज्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर चेतावनी और निगरानी के निर्देश जारी किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आता।