ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बागमती नदी में नहाने के दौरान दो लड़के डूबे, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में स्नान के दौरान दो लड़कों के डूबने से हड़कंप मच गया। SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा हुआ है। बागमती नदी में स्नान करने के दौरान दो लड़कों के डूबने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीआरएफ की टीम नदी में दोनों को तलाश कर रही है। 


दरअसल, रविवार को बागमती नदी की उफनती लहरों में डूबे दो मासूम किशोरों की तलाश आज सुबह से एक बार फिर तेज कर दी गई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों ने रेस्क्यू शुरू किया था। देर शाम तक नदी की खाक छानने के बाद भी जब बच्चों का कुछ पता नहीं चला और काफी अंधेरा हो गया, तो सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन रोकना पड़ा था।


आज सुबह की पहली किरण के साथ ही SDRF की टीम अत्याधुनिक मोटरबोट और गहरे पानी के गोताखोरों के साथ नदी में उतर चुकी है। बेनीबाद थाना अध्यक्ष राजकुमार गौतम और अपर थाना अध्यक्ष मौर्यन दीपकरण पूरी टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं। नदी किनारे मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव इस समय सिर्फ एक चमत्कार की उम्मीद में घाट पर आंखें बिछाए बैठा है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता