ब्रेकिंग
समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦रेलवे में नौकरी का दिखाया सपना... फिर सुनसान जगह ले जाकर युवती के साथ किया गलत काम, असिस्टेंट लोको पायलट पर FIR✦बिहार में 5 करोड़ से अधिक के सभी टेंडरों की होगी जांच, निगरानी ने इन 9 विभागों से मांगी जानकारी✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦रेलवे में नौकरी का दिखाया सपना... फिर सुनसान जगह ले जाकर युवती के साथ किया गलत काम, असिस्टेंट लोको पायलट पर FIR✦बिहार में 5 करोड़ से अधिक के सभी टेंडरों की होगी जांच, निगरानी ने इन 9 विभागों से मांगी जानकारी

शराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंड

मुजफ्फरपुर के औराई थाना में तैनात ASI विपिन सिंह का शराब माफिया दिलचंद राय के साथ डांस करते वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने विभागीय जांच कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बिहार न्यूज
शराब माफिया से दोस्ती की मिली सजा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

मुजफ्फरपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद पुलिसकर्मी और शराब माफिया की कथित नजदीकी का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना (डायल-112) में पदस्थापित पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (ASI) विपिन सिंह को एक चिन्हित शराब कारोबारी के साथ डांस करते हुए वायरल वीडियो के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें ASI विपिन सिंह एक व्यक्ति के साथ नृत्य करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद उनके आचरण पर सवाल उठे और SSP के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी पूर्वी-01) द्वारा मामले की जांच कराई गई।


जांच में यह खुलासा हुआ कि वीडियो में ASI के साथ नृत्य कर रहा व्यक्ति औराई थाना क्षेत्र का चिन्हित शराब कारोबारी दिलचंद राय है।


शराब माफिया पर दर्ज हैं कई मामले

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दिलचंद राय के खिलाफ शराब बरामदगी से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल हो चुका है। ऐसे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के साथ पुलिस पदाधिकारी की निकटता को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया।


SSP ने कहा- पुलिस की छवि हुई धूमिल

SSP कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि किसी गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के साथ इस प्रकार का मेलजोल पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के विरुद्ध है।


विभागीय जांच में ASI विपिन सिंह का आचरण अनुशासनहीन, लापरवाह और स्वेच्छाचारी पाया गया, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है।


डीएसपी पूर्वी-01 की जांच रिपोर्ट के आधार पर ASI विपिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता