ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

मुर्गियों से भरी पिकअप वैन और ट्रक के बीच टक्कर, ड्राइवर की मौत

HAJIPUR: खबर हाजीपुर की है, जहां ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मेन रोड एन एच 22 गोरौल ओभर ब्रिज की है, जहां मुर्गी से भरी पिकअप भा

मुर्गियों से भरी पिकअप वैन और ट्रक के बीच टक्कर, ड्राइवर की मौत
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR: खबर हाजीपुर की है, जहां ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मेन रोड एन एच 22 गोरौल ओभर ब्रिज की है, जहां मुर्गी से भरी पिकअप भान पहले से खड़ी ट्रक से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद गोरौल थाना को इसकी सूचना दी गई।



 गोरौल थाना अध्यक्ष संजीव कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। घटना इतनी भयावह थी कि चालक को गाड़ी से निकालना मुश्किल हो गया था। बाद में जेसीबी के सहारे गाड़ी में फंसे दो व्यक्ति को निकाला गया, जिसमें एक की मौत हो चुकी थी।



मृतक की पहचान गोपालगंज के सुरवानिया थाना मांझा के रहने वाले तौफीक आलम के रूप में की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर में दिया है। वहीं इस घटना में घायल हुए शख्स  को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हाजीपुर रेफर कर दिया गया है।

टैग्स