ब्रेकिंग
बिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहें

BIHAR NEWS : भूमि विवाद में सगा भाई बना कातिल ! भाई की चाकू गोदकर हत्या

BIHAR NEWS : बिहार के सिवान में भाई की हत्या उसका अपना सगा ही कर दी. घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के चकरी मठिया गांव की है. जहां पुरानी जमीन को लेकर

BIHAR NEWS
भाई की हत्या
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है। जहां भाई की हत्या उसका अपना सगा ही कर दी। यह घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के चकरी मठिया गांव की है। जहां पुरानी जमीन को लेकर पहले तो दोनों सगे भाइयों में कहा सुनी हुई फिर गाली गलौज हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी कि एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तब तक हमला करता रहा जब तक वह बुरी तरह जख्मी ना हो गया। 


इस घटना में जख्मी के शरीर और पेट में चाकू लग गए। कुछ ही देर में वह खून से लथपथ हो गया। इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए आनन-फानन में घायल को महराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राम ईश्वर भारती के पुत्र जयनाथ भारती के रूप में हुई है। 


वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के परिजन राजेश भारती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. दो नामजद और दो अज्ञात कुल 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। घटना के बाद से ये सभी आरोपी फरार हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


इधर, घटना के संबंध में जयनाथ भारती की पत्नी ने बताया कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ शख्स था। जयनाथ भारती के एक पुत्र एवं 4 पुत्रियां हैं। परिजनों को अब इंसाफ का इंतजार है. परिवार कैसे चलेगी इसकी चिंता भी सता रही है। इन चार बच्चियों की पढ़ाई और शादी विवाह को लेकर बड़ी चिंता बढ़ गयी है।