ब्रेकिंग
Bihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकाम

अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग का खेल... 56 बार धमकाकर वसूले 25 लाख, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

Bihar Cyber Fraud: मुंगेर में ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये की वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर परिवार को लगातार धमकाया गया और अलग-अलग माध्यमों से बड़ी रकम वसूली गई। परेशान परिवार के थाने पहुंचने के बाद...

अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग का खेल... 56 बार धमकाकर वसूले 25 लाख, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Cyber Fraud: मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब 25 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग बैंक खातों से 56 बार में कुल 25 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर कराई गई. लगातार पैसों की मांग और धमकियों से परेशान होकर परिवार ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है.


रिश्तेदार बनकर घर आती थी आरोपित महिला

पीड़ित परिवार के अनुसार, मामला अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था. नामजद आरोपित महिला मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली है और युवती के पड़ोसी की रिश्तेदार बताई गई है. रिश्तेदारी के कारण महिला का गांव में आना-जाना था. वह करीब दो महीने तक पड़ोस में भी रही थी, इसी दौरान उसका युवती के घर आना-जाना और मेलजोल बढ़ गया.


आरोप है कि इसी दौरान महिला ने मौका पाकर युवती का बाथरूम में स्नान करते समय चोरी-छिपे वीडियो बना लिया. इसके बाद वह अपने घर लौट गई.


वीडियो भेजकर शुरू की पैसों की मांग

परिवार के मुताबिक, दिसंबर 2025 में आरोपित महिला ने कथित आपत्तिजनक वीडियो युवती के मोबाइल पर भेजा. इसके बाद वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग शुरू कर दी गई. सामाजिक बदनामी के डर से परिवार ने शुरुआत में करीब चार लाख रुपये दे दिए.


आरोप है कि शुरुआती रकम मिलने के बाद भी पैसों की मांग बंद नहीं हुई. लगातार दबाव बनाए जाने पर युवती ने अपने बैंक खाते के अलावा पिता और दादी के खातों से भी रकम ट्रांसफर की. कई बार स्थानीय साइबर कैफे के माध्यम से भी ऑनलाइन भुगतान कराया गया.


56 ट्रांजेक्शन में पहुंची 25 लाख की रकम

पीड़ित परिवार का कहना है कि अलग-अलग किस्तों में कुल 56 बार पैसे ट्रांसफर किए गए. इन सभी लेन-देन की कुल रकम करीब 25 लाख रुपये बताई गई है. परिवार के मुताबिक, इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी कथित तौर पर धमकियां और पैसों की मांग जारी रही.


इसके बाद लगातार बढ़ते दबाव और मानसिक परेशानी से परेशान होकर परिवार ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया.


पुलिस को सौंपे बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य साक्ष्य

शिकायत के साथ युवती ने पुलिस को कथित धमकी से जुड़े वीडियो और 56 बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी भी उपलब्ध कराई है. पुलिस अब इन साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.


हवेली खड़गपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी गई है. आरोपित और शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड, यूपीआई और क्यूआर कोड के साथ बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है.


पुलिस यह भी पता लगा रही है कि रकम किन-किन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई और उन खाताधारकों की इस मामले में क्या भूमिका है. जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.