ब्रेकिंग
नेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठी

51 दिन MDM बंद रहने पर दो शिक्षकों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने ले लिया सख्त एक्शन

Bihar News: मुंगेर के रामबिहारीपुर प्राथमिक विद्यालय में 51 दिनों तक एमडीएम बंद रहने के मामले में शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में शिक्षकों की मनमानी और आपसी विवाद के कारण स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने के मामलों पर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रामबिहारीपुर में 51 दिनों तक मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बंद रहने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक भूपेंद्र कुमार दास और सहायक शिक्षक स्वदेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।



शिक्षा विभाग की कार्रवाई विभागीय जांच के बाद की गई। बताया गया कि दोनों शिक्षकों के बीच एमडीएम संचालन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद का सीधा असर स्कूल के बच्चों पर पड़ा और 51 दिनों तक उन्हें सरकारी योजना के तहत मिलने वाला मध्याह्न भोजन नहीं मिल सका।



रामबिहारीपुर प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम बंद रहने का मामला सामने आने के बाद 52वें दिन मध्याह्न भोजन फिर से शुरू किया गया। विद्यालय की अव्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी भी की थी।



दोनों शिक्षक एमडीएम संचालन को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक भूपेंद्र कुमार दास का कहना था कि उन्हें 30 जुलाई 2025 को विद्यालय का प्रभार मिला था। उनके अनुसार, प्रभार मिलने के बाद भी एमडीएम का संचालन सहायक शिक्षक स्वदेश कुमार कर रहे थे और एक जुलाई तक भोजन बना था। इसके बाद एमडीएम बंद हो गया।



वहीं, स्वदेश कुमार ने एमडीएम संचालन की जिम्मेदारी से ही इनकार किया था। शिक्षकों के बीच विवाद के कारण विद्यालय का माहौल लगातार खराब होता रहा। ग्रामीणों ने शिक्षकों पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और विरोध करने पर केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप भी लगाए थे।



डीईओ कुणाल गौरव के अनुसार, दोनों शिक्षकों के बीच विवाद समाप्त कराने के लिए बीआरपी स्तर से तीन बार प्रयास किए गए। इसके अलावा एमडीएम कार्यक्रम से जुड़े डीपीएम और लेखापाल ने भी विद्यालय पहुंचकर व्यवस्था सुधारने की कोशिश की। इन प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हुई। इसके बाद विभागीय जांच के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता